Katihar News: बंगाल के हरिश्चंद्रपुर व टुनीदिघी से सीमावर्ती बाजारों में पहुंच रही खाद की खेप
कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। खरीफ मौसम में बंगाल के रास्ते कम गुणवत्ता का खाद, बीज हरिश्चंद्रपुर व टुनीदिघी से सीमावर्ती इलाके बलरामपुर व प्राणपुर के बाजारों में पहुंच रहा है। यहां से जिले के अन्य प्रखंडों में बंगाल निर्मित खाद की खेप पहुंचाई जाती है। बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त खाद-बीज की दुकानों में बंगाल से पहुंची खाद की खेप को पहुंचाया जाता है। हलांकि कृषि विभाग ने इसको लेकर विशेष टीम का गठन भी किया है। बावजूद इसके बंगाल से पहुंच रही खाद की खेप पर नकेल नहीं कसी जा रही है। प्राणपुर के किसान प्रताप नारायण सिंह, परमेश्वर झा, धनेश्वर मंडल व फलका के किसान अमित गुप्ता ने कहा कि फसल का सीजन शुरू होते ही अवैध खाद-बीज की दुकान तेजी से खुलने लगता है। अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकानों से किसानों को आसानी से खाद नहीं मिल पाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.