Katihar News: बंगाली स्वास्तिक थीम से सजेगा संग्राम संघ का पूजा पंडाल
कटिहार, अक्टूबर 6 -- Katihar News: कटिहार। शहर में दुर्गापूजा की तैयारियां अब धीरे-धीरे रंग पकड़ने लगी हैं। पूजा पंडालों की सजावट से लेकर प्रतिमा निर्माण तक कारीगर दिन-रात जुटे हैं। इसी कड़ी में संग्राम चौक के समीप संग्राम संघ इस बार बंगाली स्वास्तिक थीम पर आधारित पूजा पंडाल तैयार करा रहा है। करीब 53-54 वर्षों से लगातार पूजा आयोजित कर रही समिति के लिए पंडाल केवल सजावट का माध्यम नहीं, बल्कि परंपरा, अनुशासन और धार्मिक मर्यादा की पहचान रहा है। इस बार पंडाल का सबसे खास आकर्षण उसका आंतरिक साज-सज्जा और नक्काशी होगी। पश्चिम बंगाल के चोपड़ा और इस्लामपुर से आए कारीगर बांस की कमानी और हस्तशिल्प के जरिए पंडाल को आकार दे रहे हैं। पंडाल के साथ आसपास के क्षेत्र की विशेष रोशनी की जिम्मेदारी भी बंगाल के विशेषज्ञों को दी गई है। माता की प्रतिमा प्रसिद्ध मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.