कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए मॉडल स्टेशन के पूर्वी छोर पर उजाड़े गए फुटपाथ दुकानदारों को बसाने को लेकर 2 अक्टूबर को सांकेतिक धरना का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद,माले नेता पूर्व विधायक महबूब आलम की संयुक्त अध्यक्षता में दोनों राष्ट्र नायकों के समक्ष फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का संकल्प लिया गया ताकि उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति नहीं रहे। राजद नेता समरेंद्र कुणाल, आशु पांडे, हाजी शाहबाज हसन, असीम भौमिक, राजेश महासेठ, भीम यादव सहित बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का किया गया संकल्प धरना स्थल से ही...