कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य रीता साह ने उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर को मांग पत्र सौंपकर प्रखंड में शीघ्र डिग्री कॉलेज स्थापना करने की मांग की है। मंत्री को सौंपे गए पत्र में रीता साह ने बताया कि फलका प्रखंड की आबादी दो लाख से अधिक है,यहां 13 पंचायतें पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र में आती हैं। इसके बावजूद प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को 35 से 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।लंबी दूरी, परिवहन की समस्या एवं आर्थिक बोझ के कारण खासकर ग्रामीण व गरीब परिवारों के कई छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि फलका जैसे बड़े...