कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: फलका। एक संवाददाता सूबे की सरकार फसल की सिंचाई हेतु किसानों के हर खेत तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार अग्रसर है। लेकिन फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत अंतर्गत गोपालपट्टी गांव के सोनवर्षा बहियार में यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।यहाँ फसल सिंचाई के लिए लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर करीब छह माह से खराब है, जिस कारण किसानों को पंप सेट और महंगे डीजल के सहारे धान की रोपाई व मखाना की सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे क्षेत्र के किसानों को गहरे आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: छह माह से खराब है ट्रांसफार्मर, महंगे डीजल के सहारे धान व मखाना की सिंचाई करने को विवश हैं किसानकिसानों की चिंता इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय किसान सुधीर मंडल, शुभम कुमार, अर्जुन मंडल, अशोक मंडल, गि...