कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: फलका। बुधवार को सोहथा उत्तरी पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य,विकास योजनाओं समेत विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।कार्यक्रम में सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, जीविका बीपीएम प्रीति कुमारी,स्वास्थ्य प्रखंड प्रधान सहायक आशीष कुमार,मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, प्रीतम कुमार,प्रभात कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों के अलावा आशा कार्यकर्ता, गर्भवती महिलाएं और टीबी मरीज भी शामिल हुए।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगो...