कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क मदनसाही के समीप प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की ओर से कटिहार जा रही फोर व्हीलर वाहन को रोककर तलाशी लेने के बाद 180 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन को जप्त किया। थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एसआई जैकी कुमार दलबल के साथ प्राणपुर कमल चौक पर बंगाल की ओर से फोर व्हीलर आने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर के बाद एक फोर व्हीलर वाहन तेजी से आ रहा था। पुलिस को देखकर कटिहार की ओर तेजी से भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान मदनसाही के समीप वाहन को रोक कर भागने में सफल हो गया। प्राणपुर थाना में वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...