कटिहार, जुलाई 9 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमराज ने बताया कि पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। एएनसी एवं ब्लड जांच की गयी। इनके बाद सभी गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन के बाद लंबाई,वजन,बीपी ली गई। इनके बाद सभी गर्भवती महिलाओं को उचित दिशा निर्देश देते हुए दवा वितरित की गई। वहीं जीविका के माध्यम से अल्पहार दिया गया। इस अवसर पर आशा सुधा कुमारी,कांति देवी,गुलशन खातून,जोशनारा खातून,शबनम खातून, आशा देवी,शीला देवी,ममता देवी,सुनीता देवी सहित एएनएम सुप्रिया कुमारी,पूजा कुमारी,प्रिया कुमारी,चांदनी प्रिया कुमारी आदि मौजूद थी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल :...