कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र महानंदा बांध से नगर पंचायत के मायामारी गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है और कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क का निर्माण 3 जून 2018 को शुरू होकर 2 जून 2019 को कार्य समाप्त हुआ। करीब 1.600 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 81 लाख 16,470 रुपये खर्च किए गए थे। जिसमें दो कलवर्ट भी शामिल हैं। निर्माण के लगभग सात वर्ष बाद ही सड़क की हालत बदतर हो गई है। ज्ञात हो कि वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ के बाद सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। जदयू नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने बताया कि सोमवारी हाट पश्चिम बंगाल में लगता है, जहां प्रखंड के अधिकांश पंचाय...