कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार। पोलो ग्राउंड इनडोर स्टेडियम, श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय जूनियर थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 2026 में प्रतिभा शिक्षण संस्थान के दो छात्राओं ने जीत दर्ज कराया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा शिक्षण संस्थान, लोहिया नगर की पूर्ववर्ती छात्रा अदिति रानी ने बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम स्टाइल 2 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। बताते चलें कि यह पदक अदिति रानी ने अपने खेल कौशल और कड़ी मेहनत के दम पर हासिल कर कटिहार एवं बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभा शिक्षण संस्थान की पूर्ववर्ती छात्रा लक्ष्मी रानी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इ...