कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार के स्थानांतरण पर प्रखंड ई-किसान भवन सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, एवं अनुमंडलीय निर्वाचन पदाधिकारी बारसोई विवेक कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। कृषि समन्यवक व किसान सलाहकारों ने स्थानांतरित पदाधिकारी को फूलमाला पहनाकर तथा उपहार भेंटकर विदाई। पदाधिकारियों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा की। स्थानांतरित कृषि पदाधिकारी ने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर इंदुभूषण झा, अबुल कलाम आजाद, अबू सालेह अंसारी, सुभाष शर्मा, समीर आलम, तपन राय, प्रदीप कुमार राम, मनोज यादव, छोटन राय, मनोज बोसाक, भोलेनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia Ne...