कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, समिति के अध्यक्ष गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष रामनारायण चौहान, प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह एवं 20 सूत्री के सभी सदस्यों के साथ ही प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, आपूर्ति एवं ग्रामीण विकास आदि विभागों की समीक्षा एवं उनसे संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विद्युत आपूर्ति हेतु पोल अधिष्ठापन, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, सभी बैंकों में ग्राहक सेवा बेहतर करने, नल- जल की आपूर्ति निर्वाध करने, ‌सरकार द्वारा ...