कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय में लगभग तीन वर्षों से अधिक समय तक कार्यरत मो. मोहम्मदुललाह को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपहार व बुके देकर विदाई दी गई। बीडीओ ने उनके कार्याकाल की प्रशंसा करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। जिला स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद सहित प्रखंड समन्वयक एलएसबी अमित कुमार, प्रखंड कार्यापालक सहायक मुकेश कुमार, सुमित सागर , प्रखंड आवास पर्यवेक्षक- दीनदयाल, प्रखंड सहायक उर्दू अनुवादक मो. फारूख आलम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...