कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: मनिहारी नि स। नगर के रहने वाले जदयू नेता प्रकाश मौआर को कटिहार जिला के जदयू महासचिव मनोनीत किया गया है। जदयू जिलाध्यक्ष सूरज कुमार राय ने पत्र जारी कर जानकारी दिया है। जिलाध्यक्ष ने नये मनोनीत जिला महासचिव प्रकाश मौआर पर इनके कुशल क्षमता एवं अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलने का भरौसा जताया है । उन्होने यह भी बताया कि इनके मनोनयन से संगठन और धारदार होगा । प्रकाश के जिला महासचिव मनोनीत होने पर मनिहारी जदयू परिवार मे खुशी का माहौल है । जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, जदयू नेता राजेन्द्र सिंह, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुमति देवी,सुभाष मंडल, राजेश रजक आदि नेताओ ने बधाई दिया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...