Katihar News: पोखर में मछली मारने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, तिरासी गांव में मातम
कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 तिरासी गांव में शनिवार को एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान तिरासी गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पर जुट गए। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे रोहित कुमार घर के बगल स्थित पोखर में जाल लेकर मछली मारने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शाम करीब 4 बजे कुछ ग्रामीणों की नजर पोखर में डूबे हुए रोहित पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और घर पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.