Katihar News: पोखर निर्माण कार्य की अभियंता ने की स्थलीय जांच
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: आजमनगर। प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के बुधौल मनी गांव के समीप स्थित सरकारी पोखर खुदाई कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने को लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया अक्षय कुमार सिंह ने विभाग को आवेदन देकर जांच कराए जाने की मांग की थी। बुधवार को लघु जल संसाधन विभाग के अभियंता रोबिन तिवारी ने पोखर निर्माण कार्य की स्थलीय जांच की। साथ ही डीसीएलआर मुनकेश्वर कुमार से पोखर खोदाई कार्य राजस्व विभाग द्वारा कराए जाने को लेकर जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने बताया कि पोखर खोदाई कार्य के लिए पूर्व मुखिया द्वारा की गई शिकायत को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट विभाग को दी जाएगी। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.