कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि नीट पेपर लीक मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन तथा हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस एजेंसियों से हर दिन की रिपोर्ट तलब की है। अलग-अलग बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की संख्या, किस उम्र के थे, शामिल लड़कियों की अनुमानित संख्या कहीं हिंसा व उपद्रव हुआ तो इसका कारण पर तो रिपोर्ट मांगी ही गई है। साथ ही सरकार द्वारा उठाए गए कदम को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवाल से संबंधित रिपोर्ट भी तलब की गई है। आंदोलन की आगे की रणनीति नजर रखने के साथ ही पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च हलांकि पुलिस के वरीय अधिकार...