Katihar News: पेपरलेस रजिस्ट्री के बाद बढ़ी रफ्तार, 18 दिन में 670 दस्तावेज निबंधित
कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पेपरलेस रजिस्ट्री लागू होने और कातिब संघ के असहयोग के बीच जिले में जमीन के निबंधन की रफ्तार बनी हुई है। निबंधन कार्यालयों में क्रेता-विक्रेताओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। जिला निबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त से 18 सितंबर तक जिले के तीनों निबंधन कार्यालयों में कुल 794 दस्तावेजों का निबंधन कराया गया है। इनमें एक सितंबर से 18 सितंबर के बीच अकेले 670 दस्तावेज निबंधित हुए हैं। कार्यालयवार आंकड़ों पर गौर करें तो जिला अवर निबंधन कार्यालय में 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच 43 दस्तावेजों का निबंधन हुआ। इसके बाद एक सितंबर से 18 सितंबर तक कुल 191 लोगों ने अपना उस्तावेज का ऑनलाइन निबंधन कराया। जबकि 14 से 18 सितंबर के बीच इस कार्यालय में 112 दस्तावेज निबंधित किए गए। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.