कटिहार, अक्टूबर 12 -- दुर्गापूजा की खरीदारी पर ऑनलाइन बाजार का असर Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हलांकि पूजा के बाजार पर ऑनलाइन मार्केटिंग का भी असर देखा जा रहा है। खासकर कपड़े व जूते का भी ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचलन भी बढ़ने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन मार्केटिंग से कपड़े का बाजार भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। कपड़ा व्यापारी ऋषि राय, अजय कुमार, राजू सिंह आदि ने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रचलन बढ़ने के बाद भी कपड़ों की खरीद-बिक्री पर भी कुछ असर हुआ है। नवरात्र के दूसरी पूजा तक खरीदारी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की संख्या ही अधिक है। शहर में कई स्थानों पर शापिंग मॉल खुलने से भी रेडिमेड गार्मेंट्स की दुकानों पर खरीदारी के लिए मॉल की अपे...