कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कोढ़ा, एक प्रतिनिधि कोढ़ा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए कई मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिक को सौंप दिया। मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में मदद मिली है। बरामद मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके मालिक को सौंप दिया गया। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को फोन वापस मिलने से काफी राहत की सांस ली। वही मोबाइल मिलने के बाद उनके चेहरों पर खुशी देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...