कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: बरारी,संवाद सूत्र। बरारी पुलिस ने शुक्रवार को उचला चौक पर दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर एक देसी कट्टा, दो गोली तथा 11 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस कार्रवाई एसडीपीओ सदर टू सुनील कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उचला गांव निवासी सुमन कुमार महतो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसटीएफ जवानों के सहयोग से सुमन महतो के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुमन महतो के घर से एक देसी कट्टा एवं दो गोली बरामद किया। पुलिस ने मौके से सुमन महतो को गिरफ्तार कर लिया।

भाई की गिरफ्तारी इसके बाद पुलिस टीम ने ...