Katihar News: पुलिया के पास बने गड्ढे से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला नगर पंचायत के पश्चिम टोला स्थित पुलिया के समीप सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह पुलिया स्टेट हाईवे-77 से कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर जिले के गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग पर स्थित है। पुलिया के सटे सड़क पर बने गड्ढे के कारण प्रतिदिन आवागमन में लोगों को परेशानी हो रहा है।
स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के कारण गड्ढे में पानी और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार, टोटो व टेंपो चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार टोटो गड्ढे में फंस जाता है, जबकि बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे छात्र-छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.