कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 के बेरगाछी गांव निवासी 25 वर्षीय मो. मुख्तार आलम की रविवार को कमला नदी की उपधारा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। जानकारी के अनुसार, मो. मुख्तार आलम लकड़िया पार गांव गया था। वहां से वापस अपने घर लौटने के दौरान कमला नदी की उपधारा पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहा्र: पुलिया के ...