कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर आजमनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन छठे दिन भी जारी रहा। कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में शिविर में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया।

योजना की जानकारी कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय उपभोक्ता पहुंचे और अधिकारियों व कर्मियों से योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कैंप में लोगों को बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर परिवारों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे बिजली के खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं...