कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के राज्यकृत सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया में शनिवार को पीएम श्री विद्यालय का शुभारंभ किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक डॉ. राघवेंद्र कुमार झा एवं अतिथियों ने फीता काटकर कार्यालय व कक्षाओं का उद्घाटन किया।प्रधानाध्यापक डॉ. झा ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक कुल 190 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। इनमें कक्षा छह में 83, सात में 71 और आठ में 36 विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास, विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : पीएम श्री योजना से आच्छादित जिले के 14 उच्च विद्यालयों में एमडीएम शुरू...