कटिहार, जुलाई 14 -- Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड की सात पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले 62 लाभुकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने जांच के बाद सभी संबंधित लाभुकों को नोटिस जारी कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान पाया गया कि शिशिया,सुजापुर,पूर्वी बारीनगर,जगदीशपुर, बैशागोविन्दपुर, उत्तरी भंडारतल एवं सकरैली पंचायत के कुल 62 लाभुकों के खाते में आवास निर्माण की पहली किस्त की राशि पहले ही भेजी जा चुकी ...