कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। मिरचाईबाड़ी क्षेत्र में पावर कट की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। अपराह्न बाद प्राय: हर रोज दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गायब रहती है। विद्युत विभाग के अभियंताओं से संपर्क करने पर एक ही रटा-रटाया जवाब फाल्ट आने की बात कही जाती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली कटौती से हाहाकारसमस्या का विस्तार फाल्ट ढूढने व मरम्मत करने में भी विभाग को दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। पिछले तीन दिनों की बात ही करें तो बुधवार को भी दोपहर चार बजे से छह बजे के बीच रह-रहकर दो घंटे, गुरूवार को दो घंटा तक बिजली गायब रही। शुक्रवार को भी डेढ़ घंटे तक बिजली गायब रही। स्थानीय उपभोक्ता राकेश यादव, छोटू कुमार, अनिल सिंह ने बताया कि अमर जवान चौक से आंबेडकर चौक के बीच ही इस तरह की समस्या बनी रहती है।उपभोक्त...