Katihar News: पांच दिन तक बारिश के आसार, खेतों में लौटेगी रौनक
कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को हल्की और आंशिक बादलों के बीच मौसम सुहावना रहा, हालांकि अधिक नमी के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 20 जुलाई तक लगातार रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे खरीफ फसलों को संजीवनी मिलेगी और धान की रोपनी में तेजी आने की उम्मीद है। दूसरी ओर लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका भी बनी हुई है।
मौसम की स्थिति गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर करीब 80 प्रतिशत बादल की संभावना है तथा लगभग 9.2 मिमी वर्षा हो सकती है। हवा की गति 7 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। शाम के समय गरज-चमक के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.