कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए निजी भवन या महंगे मैरिज हॉल की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत कटिहार जिले की 109 ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से लैस कन्या विवाह मंडप बनाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति के साथ राशि भी जारी कर दी है। जिला पंचायत राज कार्यालय से पंचायतों को राशि आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत जिले में दो चरणों में मंडपों का निर्माण होगा। पहले चरण में 39 ग्राम पंचायतों और दूसरे चरण में 70 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। पूरे जिले में इस योजना पर लगभग 73.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग के अपर सचिव नजर हुसैन ने ज...