कटिहार, अक्टूबर 24 -- नशा मुक्त युवा कार्यक्रम Katihar News: समेली,एक संवाददाता। मेरा युवा भारत कटिहार सह यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त युवा पर एक दिवसीय सांसद कार्यक्रम सरस्वती विद्या निकेतन,मांडल स्कूल मलहरिया के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने किया। संचालन की सराहनीय भुमिका ओम प्रकाश साह ने निभाई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मृत्यंजयम एवं शंकर कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में बताया कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है । युवा नशे की लत को छोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य,खेल,कौशल विकास , सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर सामाजिक एवं साकारात्मक गतिविधियों से अगर जुड़ जाय तो उसकी दिश...