Katihar News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर चलाया गया पौधरोपण व स्वच्छता अभियान
कटिहार, सितम्बर 26 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के गुरुबाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पौधरोपण,योग ध्यान एवं स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान योग एवं ध्यान का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अंत्योदय की सोच से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को मिलेगी मजबूती : प्रभारी मंत्री मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.