कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला और प्रखंड कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए प्रशासन अब पंचायत स्तर पर पहुंचकर उनकी शिकायतें सुन रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पहुंचकर न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। दीप प्रज्वलित कर किया गया शिविर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- Katihar News: फलका: गांधी ग्राम बरेटा में जन सहयोग शिविर का...