Katihar News: न्यू मार्केट में फिर सजेगा सर्व एकता संघ का दुर्गा पूजा दरबार
कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार। शहर में दुर्गापूजा की आहट के साथ ही न्यू मार्केट का माहौल भी बदलने लगा है। कहीं पंडाल आकार लेने लगे हैं तो कहीं मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं। इसी बीच न्यू मार्केट स्थित सर्व एकता संघ इस बार अपनी दुर्गापूजा के 51वें वर्ष को यादगार बनाने की तैयारी में जुटा है। पांच दशक से अधिक की यह पूजा सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं रही, बल्कि समय के साथ सामाजिक एकता, संस्कार और जागरूकता का संदेश भी देती रही है। करीब 10 लाख रुपये से अधिक के बजट से तैयार हो रहे पूजा आयोजन में इस बार पौराणिक कथाओं और आधुनिक सामाजिक सरोकारों का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। मुख्य आकर्षण मां दुर्गा के हाथों मधु-कैटभ, शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज के संहार पर आधारित विशेष झांकी होगी। प्रतिमाओं और युद्ध प्रसंगों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.