कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: आजमनगर। प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में न्याय सबके द्वार कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता व्यवहार न्यायालय के अवर न्यायाधीश कमलेश सिंह देऊ ने किया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों न्याय मित्र, सरपंच, पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा सचिव उपस्थित रहे। इस मौके पर व्यवहार न्यायालय के अवर न्यायाधीश कमलेश सिंह देव ने बताया कि 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच, समिति सदस्य तथा ग्राम कचहरी के न्याय मित्र को जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने मुकदमे का सलाह के आधार पर निष्पादन कराएं। इस मौके पर लोक अदालत के माध्यम से बिजली ...