कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा बेथल मिशन स्कूल में मेरी गली के हीरो- सफाई दीदी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। कहा कि समाज के असली हीरो वे सफाई दीदीयां हैं जो रोज सुबह हमारी गलियों को साफ करती हैं और हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती हैं। पीआरओ कुमार रवि ने बताया कि उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। मौके पर लायन संतोष गुप्ता, पंकज पूर्वे आदि उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधन ने लायंस क्लब के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा...