Katihar News: निगम क्षेत्र के वार्डों में शुरू कराया गया फागिंग
कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: नगर निगम द्वारा शहर के वार्डों में फागिंग कराने का काम शुक्रवार से शुरू कराया गया। फागिंग को लेकर निगम द्वारा रोस्टर तैयार किया गया है। नगर निगम के कैलाश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक दिन दो वार्डों में फागिंग कराई जाएगी। शुक्रवार को वार्ड 27 व 28 में फागिंग कराई गई। निगम द्वारा दो और फागिंग मशीन की खरीद की जाएगी। जल्द ही दो नए फागिंग मशीन की आपूर्ति निगम को हो जाएगी। इसके बाद नियमित रूप से वार्डों में फागिंग का काम किया जाएगा। बताते चलें कि शहर में पिछले तीन माह से फागिंग का काम बंद था। तीन में एक मशीन खराब रहने तथा फागिंग के लिए केमिकल की कमी के कारण भी फागिंग कराने में परेशानी हो रही थी। हाल के दिनों में हुई बारिश और शहर में विभिन्न स्थानों पर जलजमाव के कारण मच्छरों व कीड़े-मकौड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.