Katihar News: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार
कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: बरारी। बरारी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया। बरारी थाना के एसआई शिवम कुमार ने बताया कि मार्च माह में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से मामले को लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में कटिहार मंडल कारा भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.