कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव (85) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र एवं पूर्व उप प्रमुख संजय यादव ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस दौरान पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो, कांग्रेस नेता अर्जुन कुमार उरांव, मुखिया मो. रुस्तम अली, अनिल यादव, अशोक यादव, राजेश यादव सहित कई गणमान्य लोग नारायण यादव के आवास पर पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...