कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज का संकल्प लेकर कटिहार में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत हुई। मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का आगाज हुआ। कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। शहर से गांव तक पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश यह भी पढ़ें- Ara News: नशामुक्त बिहार अभियान के शुभारंभ का वीकेसयू में सीधा प्रसारण...