कटिहार, सितम्बर 7 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। समेली प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों नवगछिया जी एस एस को कम लोड मिलने के कारण सही ढंग से विद्युत की सप्लाई नहीं होने से बिजली नहीं रहता है। कभी-कभी मेंटेनेंस के नाम पर काट लिया जाता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित पढ़ने वाले बच्चे एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक एवं युवतियां हो रहे हैं। बीमार एवं वृद्ध जनों को बहुत परेशानी है। प्रत्येक दिन शाम के ही वक्त लो वोल्टेज तथा बिजली कट की समस्या रोज आए दिन देखने को मिलती है। जबकि यहां के स्थानीय उपभोक्ता ससमय विद्युत बिल का भुगतान कर रहे हैं। पूर्व सरपंच प्रणब कुमार सिंह ने बताया की 24 घंटे में औसतन 10 घंटे की विद्युत की आपूर्ति संभव हो पाता है। समेली प्रखंड के बुद्धिजीवियों ने विद्युत की समस्याओं को दुरुस्त विद्युत विभाग से करने ...