कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया गांव स्थित वार्ड संख्या 14 में नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और नल व अन्य उपकरण खराब होने के कारण योजना लंबे समय से प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर नियमित रखरखाव और मरम्मत नहीं होने के कारण सरकार की पेयजल योजना धरातल पर बेअसर साबित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव में पाइपलाइन बिछाकर नल-जल योजना शुरू की गई थी। लेकिन वर्तमान में कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं कई नल टूटे पड़े हैं। योजना के बंद रहने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में चापाकल के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चापाकल के पानी में...