Katihar News: नगर निगम व डाक विभाग ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
कटिहार, अगस्त 14 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस व वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरूवार को नगर निगम व डाक विभाग द्वारा शहर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर निगम परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर लोगों ने माल्यार्पण कर 13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। गुरूवार सुबह नगर निगम परिसर से मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमेयर मंजूर खान व नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्च में हाथों में तिरंगा लिए लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियां पूरी तिरंगा यात्रा निगम परिसर से निकलकर शहर के विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.