कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा कटिहार भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और आधी रात को भगवान के जन्म के साथ आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। शहर के राधा-कृष्ण मंदिर, श्रीकृष्ण गौशाला, कोसी कॉलोनी स्थित कृष्ण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और झांकियों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल का दुग्ध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन, प्र...