कटिहार, जुलाई 26 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि धान उत्पादन के लिए पहचान रखने वाले कटिहार जिले में इस वर्ष करीब 94 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। ऐसे में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विस्तृत वैज्ञानिक एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रोपाई के 20 से 45 दिन धान में कल्ले (टिलर्स) बनने की सबसे महत्वपूर्ण अवधि होती है। इसी दौरान संतुलित पोषक तत्व, उचित जल प्रबंधन और खरपतवार नियंत्रण अपनाने से अधिक उत्पादक कल्ले विकसित होते हैं, जो अंततः अधिक बालियां और बेहतर उपज देते हैं।

धान की खेती का महत्व जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कटिहार को धान उत्पादन का कटोरा कहा जाता है। जिले की बड़ी आबादी की आजीविका धान की खेती पर निर्भर है। इसलिए किसान इस महत्वपूर्ण अवधि में वैज्ञानिक सल...