कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र।

किसान की चिंताहसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खरीफ सीजन की धान की फसल में कीट प्रकोप बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में तैयार हो रही धान की फसल पर कीटों के हमले से पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फसल को बचाने के लिए किसान अपने स्तर से बाजार से कीटनाशक दवाएं खरीदकर छिड़काव करने में जुटे हैं।

फसल पर असरकिसानों के अनुसार, धान के पौधों में कीड़ों का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कई खेतों में पत्तियों और तनों पर कीटों का असर देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कीटों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका सीधा असर धान की पैदावार पर पड़ सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

किसानों की मांगकिसान राहुल कुमार, रामचंदर उराँव, प...