Katihar News: दो नवंबर से मौसम होगा साफ, बारिश के बाद फिर चढ़ेगा पारा
कटिहार, अक्टूबर 31 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। दो दिनों तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शनिवार को कटिहार का मौसम कुछ साफ हुआ। सुबह धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से गुरुवार और शुक्रवार को जिले में आसमान बादलों से ढका रहा। शुक्रवार को दिनभर कभी हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान 15 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दो नवंबर से आसमान साफ होने के आसार हैं। शनिवार शाम 4 बजे कटिहार में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 34 डिग्री रहा। पश्चिमी हवा की गति एक से छह किमी प्रतिघंटा के बीच रही। सुबह और शाम के तापमान में अंतर के कारण मौसम का मिजाज बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.