कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में सिंहपुर मोड़ के समीप बाइक की तलाशी लेने पर थैला से 39 लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के सादापुर गांव का रहने वाला सुजीत कुमार राय है। आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...