कटिहार, अगस्त 5 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान मीनापुर के समीप वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार की तलाशी लेने पर डिक्की से 35 लीटर देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया। बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि दीवा गस्ती के दौरान एक बाइक सवार की तलाशी लेने पर डिक्की से 35 लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही बाइक को भी जप्त कर लिया गया है। वही पूछताछ के क्रम में अपना नाम मोहरम राय 35 वर्ष ग्राम विशनपुर, बिपिन राय 55 वर्ष ग्राम बिदेपुर का रहने वाला बताया है। मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए कटिहार न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...