कटिहार, अक्टूबर 31 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। बिहार प्रदेश छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी विधायक रुहेल रंजन एवं छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कटिहार के ऊर्जावान छात्र विशाल राज को दूसरी बार छात्र जदयू का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। गौरतलब है कि विशाल इससे पहले छात्र जदयू के पूर्णिया विश्वविद्यालय के महासचिव पद पर थे। उनके मनोनयन पर मोहम्मद इकबाल शेख, मिट्ठू ,गौतम, बबलू ,सत्यम आदि ने बधाई दी है। विशाल राज ने छात्र हित में मजबूती से संघर्ष करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने समय पर परीक्षा परिणाम प्रकाशित कराने, पुस्तकालय और नामांकन में छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी को दूर करने को प्राथमिकता देने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू छात्र जदयू के अध्यक्ष बने प्रीतम कुशवाहा

हिंदी हिन्दुस्तान की ...