Katihar News: दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों से बच्चों को कराया गया अवगत
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। मध्य विद्यालय मोरसंडा में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पेयजल की अशुद्धता से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों और उनसे बचाव की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक बरुण कुमार यादव के नेतृत्व में चेतना सत्र में बच्चों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि दूषित पानी के सेवन से डायरिया, टाइफाइड सहित कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए पानी पीने से पहले उसकी स्वच्छता सुनिश्चित करना जरूरी है। बच्चों को घर और विद्यालय में पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी को ढंककर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी को उबालकर या निर्धारित तरीके से शुद्ध कर उपयोग करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: अशुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.